बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर किराना दुकान व्यवसायी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गुंडरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, साहड़ा चौक गुंडरदेही निवासी वेदप्रकाश सोनकर 5 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 4:30 बजे तामेश्वर कुमार सोनकर के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय गुंडरदेही में रजिस्ट्री का काम पूरा करने के बाद कार्यालय के सामने बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान युवराज तंबोली वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए वेदप्रकाश से बार-बार पैसे मांगने लगा।
वेदप्रकाश ने पैसे नहीं होने की बात कहते हुए रुपये देने से मना किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर युवराज तंबोली ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-थप्पड़ से मारपीट कर दी।
मारपीट में वेदप्रकाश के दायें गाल और पीठ के पिछले हिस्से में चोट आई है। शिकायत के आधार पर गुंडरदेही पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।