भखारा इलाके में एक और कांड, 38 साल के दरिंदे ने गाय के साथ किया गंदा काम

धमतरी। भखारा पुलिस द्वारा कोर्रा गांव में गौ माता के साथ अश्लील अप्राकृतिक कृत्य किए जाने संबंधी प्राप्त शिकायत पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गांव के लोगों और सरपंच ने थाने में सूचना दी और उनके लिखित आवेदन के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया और विवेचना में लिया गया। लिखित शिकायत और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर पिता तामेश्वर गनीर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कोर्रा थाना भखारा, जिला धमतरी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध घटित करने के पर्याप्त सबूत पाए जाने एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए भखारा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 299 बीएनएस एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया हैभखारा पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर पिता तामेश्वर गनीर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कोर्रा थाना भखारा, जिला धमतरी(छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *