Headlines

बीजापुर के जंगलों से ग्रेनेड, तीर बम, डेटोनेटर और वायर मिले

बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग सर्च ऑपरेशनों के दौरान माओवादियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए BGL के कलपुर्जे, ग्रेनेड, तीर बम, डेटोनेटर और नॉन-इलेक्ट्रिक वायर समेत बड़ी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

ताड़पाल पहाड़ी क्षेत्र से 105 BGL राउंड कंपोनेंट्स बरामद

9 सितंबर 2026 को FOB ताड़पाल क्षेत्र में CRPF की 196वीं बटालियन ने ताड़पाल पहाड़ी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पत्थरों और जमीन के नीचे छिपाकर रखी सामग्री बरामद की गई।बरामद सामग्री में 105 नग BGL राउंड कंपोनेंट्स, 1 BGL नोज, 2 लोहे के पाइप, 1 एल्युमिनियम पतीला और लेथ मशीन का हैंडल शामिल है।

5 सितंबर 2026 को DRG और थाना मिरतुर की संयुक्त टीम ने इंडरीपाल के जंगलों में सर्चिंग के दौरान माओवादी डंप का पता लगाया। यहां से 2 ग्रेनेड और 5 तीर बम बरामद किए गए। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए BDS टीम ने बरामद विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। वहीं 06 सितंबर 2026 को DRG एवं थाना मिरतुर पुलिस की संयुक्त टीम ने डुमरीपलनर जंगल में अभियान चलाया। इस दौरान 7 बंडल नॉन-इलेक्ट्रिक वायर और 6 डेटोनेटर बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *