Headlines

बीजेपी दफ्तर में आज बैठक, चरोदा में निकाली जा रही सेवा संवाद यात्रा, शामिल होने के बाद जशपुर रवाना होंगे CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बीजेपी दफ्तर में बैठक में शामिल होने के बाद, सेवा संवाद यात्रा में शामिल होंगे फिर जशपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 10:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 10:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद सुबह 11:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड के ग्राम चरौदा स्थित मुक्तेश्वर शिव मंदिर परिसर के हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक आयोजित सेवा संवाद यात्रा में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा ग्राम पमशाला के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 2:20 बजे ग्राम पमशाला पहुंचकर मुख्यमंत्री कीर्तन महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *