रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर अटल जी ने राजनीति में सुचिता, सिद्धांत और संवेदनशीलता की मिसाल कायम की। राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित उनका जीवन हम सभी को कर्तव्यपथ पर निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।