रायपुर/ओडिशा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग को नई गति देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुलाकात के दौरान जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा का साझा संकल्प है कि दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और मजबूत किया जाए तथा विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को गति दी जाए। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय के साथ दोनों राज्य क्षेत्र के विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेंगे।


