CM साय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के अवसर पर रायपुर में फहराया तिरंगा

रायपुर। CM साय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के अवसर पर रायपुर में तिरंगा फहराया और सलामी दी। इस अवसर पर सीएम साय ने कहा, यह राष्ट्रीय पर्व हमें उन अमर सेनानियों के त्याग, तप और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। आइए, आजादी के इस महापर्व पर राष्ट्र की एकता और अखंडता को और सुदृढ़ करने तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें।

स्वतंत्र भारत में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई पहचान बनाई है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आज हमारा प्रदेश तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ की माटी, मेहनत और सामर्थ्य को विकास की शक्ति बनाकर हम प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं। प्रगति का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, यही हमारा संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *