Headlines

धमतरी में घर में घुसकर परिवार से मारपीट, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

धमतरी। मोबाइल पर बातचीत और मैसेज करने को लेकर हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब तीन लोगों ने कथित तौर पर एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों और छाता से मारपीट कर दी। मामले में करेलीबड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे और एक छाता भी जब्त किया है।

मोबाइल पर बातचीत के विवाद में घर में घुसकर मारपीटपुलिस के अनुसार, ग्राम धौराभाटा निवासी नारद लहरे (46) ने चौकी करेलीबड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 22 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे और दाऊ लाल महिलांगे कथित तौर पर एक राय होकर लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए।

आरोप है कि तीनों ने प्रार्थी के पुत्र द्वारा मोबाइल पर बातचीत और मैसेज करने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद प्रार्थी, उसके पुत्रों और पत्नी के साथ लाठी-डंडों तथा छाता से मारपीट की गई। घटना में प्रार्थी के सिर में चोट आने की बात पुलिस ने बताई है।

धाराओं के तहत दर्ज हुआ अपराध

घटना की शिकायत के बाद थाना मगरलोड की चौकी करेलीबड़ी में अपराध क्रमांक 150/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 331(6) और 3(5) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की।दो डंडे और छाता जब्तविवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे और एक छाता गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। ये तीन आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मामले में ग्राम धौराभाटा निवासी पूरन महिलांगे (29 वर्ष), टोमन महिलांगे (24 वर्ष) और दाऊ लाल महिलांगे (60 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *