दुर्ग। दुर्ग पुलिस के आरक्षक ने एक्सीडेंट के आरोपी से 20 हजार की रिश्वत ली। जिसकी शिकायत एसपी को मिली। शिकायत सही पाए जाने के बाद आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।
निलंबन आदेश में लिखा है कि, विमलेश कुमार द्विवेदी निवासी देवकर गांव जिला बेमेतरा के द्वारा शिकायत किया गया कि थाना कुम्हारी में उसके विरूद्ध दुर्घटना का प्रकरण पंजीबद्ध है, जिसका चालान, न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आर. क. 814 सोलोमन राजू, थाना कुम्हारी द्वारा 20,000/- रू. की मांग कर राशि प्राप्त किया गया है। प्रथमदृष्ट्या आरक्षक के द्वारा भ्रष्ट आचरण करना परिलक्षित हो रहा है।
अतः आरक्षक 814 सोलोमन राजू, थाना कुम्हारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि में आरक्षक का मुख्यालय, रक्षित केन्द्र, दुर्ग नियत किया जाता है। निलंबन की अवधि में उसे नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।