फाइनेंसर ने किया रेप, रायगढ़ निवासी पीड़िता की शिकायत पर गिरफ़्तारी 

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी  महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर तत्काल अपराध दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया कि साल 2024 में निजी वित्तीय कंपनी से ऋण लेने के दौरान उसकी पहचान कंपनी में फाइनेंसर के रूप में कार्यरत हितेश कुमार केंवट से हुई थी। हितेश लोन रूपये लेने इसके घर आता जाता था, इस दौरान आरोपी ने विवाह का विश्वास दिलाकर उसके साथ उसके रायगढ़ के किराये मकान संबंध बनाए । माह अप्रैल 2026 में युवती को हितेश के किसी अन्य युवती से विवाह तय होने की जानकारी मिली, तब हितेश के घर जाकर उसके घरवालों से बात की, जहां हितेश शादी से इंकार कर दिया । युवती के लिखित आवेदन पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में कार्रवाई प्रारंभ की गई। गठित टीम ने सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी हितेश कुमार केवट (26 वर्ष) को हिरासत में लिया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *