Headlines

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड, राज्यपाल रमेन डेका ने दी बधाई

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने राज्यपाल को दी विश्वविद्यालय की उपलब्धि की जानकारी

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की हालिया उपलब्धि से अवगत कराया।

डॉ. चंदेल ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को ‘A’ ग्रेड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण कार्यक्रमों को भी अधिमान्यता प्रदान की गई है।

राज्यपाल रमेन डेका ने विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति एवं पूरे विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे कृषि शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली और शैक्षणिक उपलब्धियों का महत्वपूर्ण परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *