महादेव घाट रोड पर मर्डर, चाकूबाजी में युवक की मौत

रायपुर। डीडी नगर थाना क्षेत्र में महादेव घाट रोड स्थित गणेश मंदिर के पास चाकूबाजी की घटना में 20 वर्षीय युवक टीकेंद्र देवांगन, निवासी चंगोराभाठा, की मौत हो गई। घटना में कैलाश निषाद (20 वर्ष), निवासी निषाद पारा रायपुरा, घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए एम्स रायपुर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, कैलाश अपनी महिला मित्र के साथ महादेव घाट रोड से पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार टीकेंद्र देवांगन ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर बिना किसी बातचीत के अपने पास रखे चाकू से कैलाश पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान कैलाश ने चाकू छीन लिया और टीकेंद्र पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *