गली में रात ढाई बजे महिला के साथ गैंगरेप, तीनों दरिंदे की तलाश में पुलिस  

महाराष्ट्र। विरार वेस्ट के डोंगरपाड़ा इलाके में 40 साल की महिला के गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद लोगों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के मुताबिक, यह घटना 24 जून को रात 2:46 बजे से तड़के 4:30 बजे के बीच हुई। शिकायत करने वाली महिला का आरोप है कि तेजस, दीपक और एक अज्ञात साथी ने मिलकर यह अपराध किया। आरोप है कि वे उसे डोंगरपाडा की एक सुनसान गली में ले गए और उससे गैंगरेप किया।पीड़िता की शिकायत के आधार पर शुरुआत में विरार पुलिस स्टेशन में तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। चूंकि यह घटना बोलिंज पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है, इसलिए मामले को आगे की जांच के लिए वहां ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

कुछ माह पूर्व महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण की रहने वाली 17 साल की एक लड़की के साथ सात लोगों ने पांच महीने तक रेप किया। इन सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच थी। अधिकारियों ने बताया था कि यह शोषण तब शुरू हुआ जब उनमें से एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की। यह अपराध तब सामने आया, जब पीड़िता के परिवार को उसके आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन फैलते हुए मिले। सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया। कॉलेज में पढ़ने वाली पीड़िता मुख्य आरोपी से पहली बार अप्रैल 2025 में इंस्टाग्राम पर मिली थी। जल्द ही उनकी दोस्ती रिश्ते में बदल गई। महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उनके शारीरिक संबंधों का वीडियो चुपके से रिकॉर्ड किया और वह आपत्तिजनक फुटेज अपने छह दोस्तों के साथ शेयर कर दिया। ये छह दोस्त जिले के मुरबाड और भिवंडी इलाकों के अमीर परिवारों से थे। इस ग्रुप ने नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वे उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग करते थे और धमकी देते थे कि अगर वह उनकी बात नहीं मानेगी तो वे वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *