मेदांता अस्पताल में CM साय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का हाल-चाल जाना

दिल्ली। CM विष्णुदेव साय ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।

सीएम साय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सेहत को लेकर बताया कि वे डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। माँ दन्तेश्वरी से प्रार्थना है कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हों और नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय हों।

29 जुलाई की दोपहर ललितपुर में हुए हादसे का शिकार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव परिवार सहित मध्य प्रदेश के बागेश्वरबाबा धाम से दर्शन कर वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।  बताया जाता है कि उनकी गाड़ी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वे मध्य प्रदेश के बागेश्वरधाम धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इस समय गाड़ी की रफ्तार तेज थी। सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कार को अचानक कट मारी।

मिली जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी ने अचानक कट मार दी। गाड़ी को बचाने के चक्कर में किरण देव के ड्राइवर ने भी वाहन को मोड़ा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *