Mungeli : जिले के युवाओं को 140 पदों पर भर्ती का मिलेगा अवसर

मुंगेली। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां अलग-अलग पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती करेंगी। इस दौरान कुल 140 पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है।

140 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता

  • फील्ड ऑफिसर: 50 पद, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण
  • इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन: 30 पद, आईटीआई उत्तीर्ण
  • सेल्स ऑफिसर: 20 पद, बीएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण
  • सेल्स रिप्रेजेंटेटिव: 20 पद, 12वीं उत्तीर्ण
  • रिलेशनशिप मैनेजर: 20 पद, स्नातक उत्तीर्ण

इस तरह रोजगार मेले में कुल 140 रिक्त पदों पर युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर ग्राम जमकोर स्थित रोजगार मेले में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी e-Rojgar CG App, www.erojgar.cg.gov.in या जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *