निरस्त की गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती प्रक्रिया 

मुंगेली। एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 सिपाही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। इस संबंध में आवश्यक सूचना जारी की गई है। उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों से इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त मानते हुए विभाग द्वारा भविष्य में जारी होने वाली नई सूचना एवं निर्देशों का पालन करने कहा है।

 मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति जनजाति उत्कर्ष योजना

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति जनजाति उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 अंतर्गत कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तर पर 14 अगस्त को आयोजित होने वाली कांउसलिंग निरस्त को निरस्त किया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि काउंसलिंग को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। शासन से निर्देश प्राप्त होते ही काउंसलिंग के संबंध में सूचना दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *