वृंदावन। पत्रकार शुभांकर मिश्रा को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही विभिन्न चर्चाओं और अफवाहों के बीच प्रेमानंद महाराज की टीम श्री हित राधा केली कुंज परिसर, श्रीधाम वृंदावन की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
आश्रम की ओर से जारी निवेदन में कहा गया है कि शुभांकर मिश्रा को लेकर कई तरह की बातें और अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिन्हें आश्रम ने निराधार बताया है। निवेदन में स्पष्ट किया गया कि शुभांकर मिश्रा अपनी पत्रकारिता कर रहे हैं और पूज्य प्रेमानंद महाराज का स्नेह उनके ऊपर है।
आश्रम ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के ऐसी बातों को आगे प्रसारित करने से बचें। यह निवेदन श्री हित राधा केली कुंज परिसर, श्रीधाम वृंदावन की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।
