PM मोदी ने आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर लाल किले में फहराया तिरंगा

दिल्ली। देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. PM मोदी ने लाल किले से कहा कि बड़े सपने सोच को विस्तार देते हैं. 2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, तब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है, जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है.

PM मोदी ने बताया, अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है. हमें बड़े सपने देखने होंगे क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं. हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए. जब संकल्प दृढ़ होता है तो कठिनाईयों से, आपदाओं के बीच से रास्ते निकालने का सामर्थ्य अपने आप उभर कर आता है. प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे संकल्प भी ऊंचे होने चाहिए क्योंकि जब सपने ऊंचे होते हैं, संकल्प ऊंचे होते हैं तो हमारे सामर्थ्य की ऊंचाई भी बढ़ती है, हमारे प्रयासों की ऊंचाई भी बढ़ती है और तब जाकर हम सपनों को साकार कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, पिछले दिनों देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप रहा. अनेक परिवार प्रभावित हुए. उनके दुख-दर्द को हम भली-भांति अनुभव करते हैं. पीड़ित परिवारों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़ा है.’ लाल किला से पीएम मोदी ने कहा कि देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है. बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते हैं. इसके साथ ही उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर बात की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *