रायगढ़। पुलिस टीम अभियान संवेदना चला रही है। जिसके तहत वर्तमान में बड़ी सफलता मिली है। लापता किशोरी को ढूंढ निकाला गया है। वही किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी साहिल एक्का को झारसुगुड़ा से गिरफ्तार कर अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत जेल भेजा गया है।
चक्रधरनगर पुलिस को 31 मई 2026 को इस मामले में शिकायत मिली थी, जिसमें बताया गया था कि महिला की 14 साल की बेटी 30 मई 2026 की दोपहर करीब 3 बजे मेडिकल स्टोर से दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार 11 जून को नाबालिग किशोरी को ट्रांसपोटनगर जूटमिल के पास सकुशल बरामद कर लिया। फिर किशोरी की काउंसलिंग भी कराई गई। जांच में पता चला कि साहिल एक्का नाम का युवक बालिका को अपने साथ रखा था। जांच के आधार पर केस में धारा 18 पॉक्सो एक्ट भी जोड़ी गई। हालांकि किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म जैसी घटना से इंकार की ।
इसी कड़ी में 30 जुलाई 2026 को चक्रधरनगर पुलिस, झारसुगुड़ा पहुंची, जहां आरोपी को बाजार, रेल्वे स्टेशन पर तालाश किया गया, तभी जानकारी मिला कि आरोपी साहिल एक्का झारसुगुडा स्टेशन के आसपास घूमता रहता है। पुलिस टीम ने स्टेशन पर घात लगाकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी साहिल एक्का पिता स्वर्गीय सुनील एक्का, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामभांठा जवाहर नगर, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़ के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।