Headlines

राहुल गांधी का सिलसिलेवार राज्यों का दौरा कांग्रेस के लिए अशुभ, तंज कसते ओड़िशा रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय ओडिशा दौरे के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने अपने प्रवास को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दौरे के दौरान वे पुरी भी जाएंगे और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

महानदी मुद्दे पर केंद्रीय जल आयोग को मामला

दिल्ली में महानदी को लेकर चल रही बैठकों के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस विषय पर पहले भी बैठक हो चुकी है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सहमति से मामले को केंद्रीय जल आयोग (CWC) को सौंपा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे पर जल्द निर्णय सामने आएगा।

राहुल गांधी के दौरों पर मुख्यमंत्री साय का निशाना

राहुल गांधी के विभिन्न राज्यों के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पिछले दौरों का रिकॉर्ड देखा जाए तो जहां-जहां वे गए, वहां कांग्रेस को नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब इंदौर और मध्य प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री साय का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राहुल गांधी का विभिन्न राज्यों में राजनीतिक दौरा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *