रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोन कमिश्नरों को आज से प्रारम्भ सावन के पवित्र माह के दौरान शिव भक्त कावड़ियों की राजधानी शहर रायपुर में पवित्र कावड़ यात्रा के मार्गो में खुले में मांस का विक्रय तत्काल अपने – अपने जोन क्षेत्र के मार्गो में कड़ाई के साथ प्रतिबंधित करने के सख्त निर्देश दिए हैँ.
आज ऑनलाइन बैठक लेकर महापौर मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर के लाखेनगर चौक से महादेवघाट रायपुरा मार्ग के क्षेत्र का विशेष ध्यान प्रतिदिन सावन माह के दौरान सतत मॉनिटरिंग करते हुए रखने एवं खुले में मांस विक्रय करते पाए जाने पर सम्बंधित पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैँ.
महापौर ने ऑनलाइन मीटिंग में जोन कमिश्नरों को जोन अंतर्गत किसी भी मुक्तिधाम परिसर में मानसून के दौरान जल का भराव होने पर तत्काल वहाँ पहुंचकर जलभराव की समस्या दूर करने त्वरित आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता से करवाने स्पष्ट निर्देशित किया है.