Headlines

शोएब ढेबर पर ईनाम घोषित

रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी या उसे पकड़वाने में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी शोएब ढेबर तेलीबांधा थाने के अपराध क्रमांक 403/2026 में फरार आरोपी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम उद्घोषणा जारी की है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी शोएब ढेबर के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलती है, तो वह तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दे।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी करवाने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी होने पर नियमानुसार घोषित इनाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *