Headlines

टाटीबंध चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर

file photo

रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में आमानाका थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सुदर्शन सिक्योरिटी के ड्राइवर सुरेश कुमार जलतारे ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर 2026 को शाम करीब 6:50 बजे वह कंपनी के मैनेजर सुबोध कुमार मांझी की निजी कार क्रमांक CG-04-QM-7443 से कुम्हारी जा रहे थे। कार में उनके साथ मैनेजर सुबोध कुमार मांझी और कंपनी के कर्मचारी दुर्गेश कुमार पटेल व महेश राम भी मौजूद थे।

बताया गया कि टाटीबंध चौक के पास पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक MH-49-CW-5455 के चालक सुधीर डी. वागरे ने वाहन को तेज गति और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक ने कार के दाहिने पीछे के हिस्से में टक्कर मार दी।

हादसे में कार का पिछला दरवाजा और पेट्रोल टंकी के साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *