रावतपुरा कॉलोनी फेस 2 के 40 अवैध निर्माण निगम ने ढहाए

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने जोन-6 क्षेत्र अंतर्गत रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में लेआउट के बाहर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश एवं जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान लगभग 40 अवैध निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस प्रशासन का बल मौजूद रहा।

नगर निगम के अनुसार, रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में कुछ बिल्डरों द्वारा स्वीकृत लेआउट के बाहर बिना अनुमति निर्माण करवाए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई।नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई की जद में आने वाले निर्माणों में बिल्डरों द्वारा लेआउट के बाहर अवैध रूप से निर्माण करवाया गया था। कार्रवाई के बाद संबंधित बिल्डरों ने नगर निगम को आगे इस प्रकार का निर्माण नहीं करवाने की बात कही है।

जनशिकायतों के बाद कार्रवाई

जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने बताया कि रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 क्षेत्र में पूर्व में जलभराव, बिजली, पानी और नाली से संबंधित समस्याओं को लेकर जनशिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कराया गया और लेआउट के बाहर किए गए अवैध निर्माणों के संबंध में कार्रवाई की गई।

नगर निगम के अनुसार, संबंधित बिल्डरों में मुनरपे, रहमत, ओग, धनु सोनकर, मनोज चकधारी, रवि त्रिपाठी, आशु त्रिपाठी, अनवर, चेतन देवांगन, सुभाष विश्वकर्मा, सुखराम चकधारी, अजय साहू, जय साहू, अजय माखिजा, बसंत सतवाने, तिस्थ साहू और गोपाल देवांगन के नाम शामिल हैं।जोन कमिश्नर ने बताया कि उक्त प्रकरण में आगे भी नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *