रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों महान नेताओं के योगदान और उनके विचारों को याद किया।
मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा और मानवता का मार्ग दिखाया। गांधी जी का जीवन और उनके विचार सत्य के मार्ग पर अडिग रहने तथा प्रेम, समानता और सद्भाव से परिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों और उनके राष्ट्रहित में दिए योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।