Headlines

टीला एनीकट में मिली महिला की लाश, शिनाख्त नहीं

रायपुर/अभनपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम टीला स्थित निर्माणाधीन एनीकट के पास महानदी में करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक, नदी किनारे से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि हाल ही में निर्माणाधीन एनीकट क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी थी। ऐसे में महिला की बाढ़ के पानी में बहकर डूबने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ ही मौत की वास्तविक वजह और वह एनीकट क्षेत्र तक किन परिस्थितियों में पहुंची, इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *