मैराथन दौड़ में शामिल इंजीनियर को आया हार्टअटैक, मौत
तेलंगाना। हैदराबाद स्थित गाचीबोवली स्टेडियम में मैराथन पूरी करने के कुछ ही देर बाद IBM कंपनी में कार्यरत 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोम्मिनेनी गोपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मैराथन पूरी कर फिनिश लाइन पार की और मेडल भी हासिल किया था।…