रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
उन्होंने अंत में “ॐ शांति” कहकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।