CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 का इंटरव्यू स्थगित, 265 पदों की प्रक्रिया पर लगा ब्रेक

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत होने वाले दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया स्थगित कर दी है। आयोग के अनुसार, 20 विभागों के 265 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं इंटरव्यू का आयोजन 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित था।

अब आयोग ने इस पूरी प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। हालांकि, इंटरव्यू स्थगित करने का कारण आयोग की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है।

नई तारीख की सूचना वेबसाइट पर होगी जारी

CGPSC द्वारा साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई तारीख से संबंधित सूचना उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाले आगामी अपडेट पर नजर बनाए रखें।

राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 विभागों में कुल 265 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इंटरव्यू स्थगित होने के बाद अब अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *