केरेगांव में अवैध शराब पर कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’ लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत केरेगांव पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर महिला समेत दो लोगों को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पहली कार्रवाई राजीव नगर फुटहामुड़ा, माकरदोना में की गई। यहां पुलिस ने रमुला बाई कमार (32 वर्ष) को शराब बेचते पकड़ा। उसके पास से 3.5 लीटर शराब और बिक्री के 200 रुपये, कुल 550 रुपये का सामान जब्त किया गया। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत कार्रवाई की गई है।

दूसरी कार्रवाई बांसपारा कुकरेल में की गई। यहां पुलिस ने चंदर कमार (26 वर्ष) को उसके घर की बाड़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचते पकड़ा। उसके कब्जे से 16 लीटर महुआ शराब और बिक्री के 350 रुपये, कुल 1,950 रुपये की जब्ती की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस तरह दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 19.5 लीटर अवैध शराब और 550 रुपये बिक्री रकम जब्त की है। पुलिस के अनुसार, अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *