रायगढ़ एसपी बंगले से विशालकाय सांप का रेस्क्यू

रायगढ़। रायगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के आवास पर धामन सांप मिलने से कुछ देर के लिए हलचल मच गई। सूचना मिलने के बाद सर्प रक्षक समिति की टीम मौके पर पहुंची और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

सर्प रक्षक समिति के अनुसार, आवास परिसर में धामन (Indian Rat Snake) दिखाई दिया था। टीम ने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

समिति ने SSP शशि मोहन सिंह के प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए आभार जताया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़े जाने की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *