रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने आज प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की बहुत अधिक संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से जारी District Level Nowcast Chhattisgarh यह चेतावनी दोपहर करीब 12:14 बजे तक वैध है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के Nowcast के मुताबिक कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की बहुत अधिक संभावना जताई गई है।
इसके अलावा बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ी बारिश की गतिविधि
Nowcast मानचित्र में प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश के लिए चेतावनी क्षेत्र दर्शाया गया है। खासतौर पर रायपुर संभाग और आसपास के जिलों सहित बस्तर क्षेत्र में मौसम पर नजर रखने की जरूरत है।मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए स्थानीय स्तर पर लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने और मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने की सलाह दी जाती है।