Headlines

घर-घर दस्तक, लोगों से संवाद और रायशुमारी, नगरी को जिला बनाने जुटे बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव

धमतरी/नगरी। नगरी को जिला बनाने की मांग को लेकर भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं तथा नगरी को जिला बनाने और क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी राय एवं सुझाव ले रहे हैं।

इसी कड़ी में भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव ने दुगली, अमलीपारा एवं भोथापारा का दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर नगरी को जिला बनाने की मांग तथा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान नगरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। लोगों से क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विषयों पर सुझाव भी लिए जा रहे हैं। भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव ने कहा कि नगरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर उनका जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी रहेगा।

नगरी को जिला बनाने की मांग और क्षेत्र के आवश्यक विकास कार्यों को लेकर अधिक से अधिक लोगों से संवाद कर उनकी राय और सुझाव जुटाए जाएंगे। नगरी को जिला बनाने की मांग को लेकर जारी इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *