संविदा नियुक्ति पर रिटायर्ड IRS अधिकारी शीतल शावता वर्मा बनीं विशेष सचिव

रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने सेवानिवृत्त IRS अधिकारी शीतल शावता वर्मा को राज्य शासन में विशेष सचिव के पद पर संविदा नियुक्ति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 29 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, वर्मा की नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से 5 वर्ष या पद की नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।

शीतल शावता वर्मा को वित्त विभाग में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें विशेष सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के प्रावधानों के तहत की गई है। नियुक्ति के लिए वित्त विभाग की सहमति भी प्राप्त की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *