Headlines

कारपेंटर के बेटे के साथ मारपीट, काम से लौट रहा था घर

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के पोटियाकला में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, बोरसी से काम कर घर लौट रहे युवक के साथ माता तालाब के पास गाली-गलौज कर मारपीट की गई। घटना में युवक के चेहरे, गर्दन, सीने और पीठ में चोटें आई हैं।

पोटियाकला निवासी कारपेंटर लोकेश्वर रात्रे ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा अश्वनी रात्रे 30 सितंबर 2026 की रात करीब 11 बजे बोरसी से काम करके वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान माता तालाब के पास चंदन विश्वकर्मा ने कथित तौर पर अश्वनी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार, अश्वनी ने गाली-गलौज करने से मना किया तो चंदन ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की। मारपीट में अश्वनी के बाएं गाल, गर्दन, सीने और पीठ में चोटें आईं।

घटना के दौरान केशव वर्मा और पुष्पेंद्र साहू के मौजूद होने और बीच-बचाव करने की बात शिकायत में कही गई है। अश्वनी ने घर पहुंचकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। रात होने के कारण अगले दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *