दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए श्यामजी कृष्ण वर्मा के योगदान और उनके संघर्ष को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मां भारती की पराधीनता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए श्यामजी कृष्ण वर्मा ने अपना जीवन समर्पित कर दिया था। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस पराक्रम और पुरुषार्थ का परिचय दिया, उसे कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।
पीएम मोदी ने कहा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा का जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और राष्ट्रहित के लिए किए गए प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।