रायपुर। अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर भारतीय टीम की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ”एशिया के धुरंधर, भारत के युवा सितारे!”
सीएम साय ने कहा कि पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतने वाली भारतीय युवा टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उत्कृष्ट टीम भावना ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक जीत पर समस्त देशवासियों को गर्व है।
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
