दुर्ग। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कलेक्टर कार्यालय परिसर के पीछे का है, जहां खाद्य विभाग के सामने खड़ी एक स्कूटी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, रूपेश टावरी रमन उद्योग राइस मिल का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:45 बजे उन्होंने अपनी स्कूटी सुजुकी एक्सेस 125 (क्रमांक CG 07 BG 6578), नीले रंग की, कलेक्टर कार्यालय के पीछे खाद्य विभाग के सामने खड़ी की थी। इसके बाद वे कलेक्टर कार्यालय में मीटिंग में शामिल होने चले गए।
दोपहर करीब 1:15 बजे जब वे वापस लौटे तो मौके से उनकी स्कूटी गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चला। शिकायत के अनुसार, चोरी गई स्कूटी की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।
रूपेश टावरी ने बताया कि उक्त स्कूटी उनके दोस्त धीरज स्वामी की है। घटना की जानकारी उन्होंने अपने दोस्त को भी दे दी है। फिलहाल अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।