Headlines

दुर्ग के व्यापारी को विस्फोट से उड़ाने की मिली धमकी,15 करोड़ की फिरौती मांग रहा रंगदार

दुर्ग। जिले में एक व्यापारी को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर विस्फोट से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने व्यापारी को व्हाट्सऐप पर कॉल किया और उससे 15 करोड़ रुपये की मांग की। कॉल करने वाले ने निर्धारित समय पर रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, व्यापारी को विस्फोट कर उड़ाने की भी चेतावनी दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 351(2), 351(3) और 351(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।

जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यापारी को व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से धमकी देकर 15 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पुलिस अब कॉल करने वाले की पहचान और धमकी के पीछे शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *