Headlines

इंटेलिजेंस ब्यूरो के SP को उनके ही ड्राइवर ने मारी गोली,

उत्तराखंड। हरिद्वार में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के SP सीपी नौटियाल को उनके ही ड्राइवर ने गोली मार दी। घटना के बाद घायल अधिकारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, SP सीपी नौटियाल पर गोली चलाने वाला उनका ड्राइवर विनोद नेगी है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *