Headlines

दो महीने से लापता है आरंग का 42 वर्षीय मजदूर, पिता ने जताई बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

1. आरंग के बैहार गांव से 42 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजन परेशान, पुलिस से लगाई गुहार

रायपुर। राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र के बैहार गांव से एक 42 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। व्यक्ति करीब दो महीने से अधिक समय से लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लापता व्यक्ति के पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, बैहार गांव निवासी नंदलाल साहू ने बताया कि उनका बेटा सुरेंद्र कुमार साहू (42 वर्ष) मजदूरी का काम करता है। 8 सितंबर 2026 की रात करीब 7:30 बजे वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। पहले भी सुरेंद्र दो-तीन बार घर से बिना बताए चला जाता था और कुछ समय बाद वापस लौट आता था, लेकिन इस बार 23 नवंबर तक उसका कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पिता ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेटे को बहला-फुसलाकर गुप्त रूप से ले जाने की आशंका जताई है।

लापता व्यक्ति का हुलिया

लापता सुरेंद्र कुमार साहू का रंग सांवला, कद करीब 5 फीट 5 इंच, चेहरा गोल और शरीर मजबूत है। घटना के समय उसने काई रंग की टी-शर्ट और फुल पैंट पहन रखी थी। वह छठवीं कक्षा तक पढ़ा है और हिंदी व छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है।

परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस से लापता व्यक्ति का पता लगाने में मदद की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *