Headlines

बिलासपुर में बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

बिलासपुर। सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का बटनदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

सरकंडा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीएलएस चौक क्षेत्र में एक युवक हाथ में चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान दशरथ साहू (22 वर्ष), पिता दिनेश साहू, निवासी पानी टंकी के पास, अशोक नगर, 26 नंबर ब्लॉक, सरकंडा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से काले रंग का लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने गवाहों के समक्ष चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1715/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *