Headlines

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM विष्णुदेव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था

भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर भिलाई स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल!” उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन समानता, सेवा और मानवता का अनुपम संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं हमें भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

मुख्यमंत्री ने गुरु साहिब से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की। उन्होंने प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु नानक देव जी के आदर्शों और संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *