Headlines

श्रीराम कथा सुनकर भक्ति में सराबोर हुए CM विष्णुदेव साय, प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भिलाई के सेक्टर-2 में आयोजित पावन श्रीराम कथा में शामिल होकर पूज्य श्री चिन्मयानंद बापू जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण किया। श्रीराम कथा सुनकर मुख्यमंत्री का मन भक्ति और श्रद्धा से अभिभूत हो गया।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम से उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने जय श्रीराम का जयघोष करते हुए भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में भगवान श्रीराम को समर्पित मंत्र भी साझा किया—

“रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *