Headlines

लखनऊ में घर में घुसकर युवती और उसके माता-पिता पर एसिड अटैक, शादी से इनकार करने पर वारदात

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एसिड अटैक की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर घर में घुसकर युवती और उसके माता-पिता पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में तीनों झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान मन्ना के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि वह युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी घर में घुसा और युवती के साथ उसके माता-पिता पर भी एसिड फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और मामले की विस्तृत जांच को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *