गोबरा नवापारा में आई बाढ़, कई घर डूबे, प्रभावितों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

प्रशासन ने भेजा राशन सामग्री 

रायपुर। अभनपुर विकासखंड के गोबरा नवापारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई हैं। सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। प्रशासनिक अमले ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

इस दौरान तहसीलदार शेखर मंडई एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों के लिए राशन सामग्री की तत्काल व्यवस्था की गई। प्रशासन द्वारा सभी प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से ठहराने के साथ ही पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के पास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *