रायपुर। CM साय आज 3 अगस्त को दोपहर तक राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरा शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन से रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 10:55 बजे वे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित “प्रोजेक्ट सहारा- दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम वर्ष 2026” में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को आवश्यक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री साय इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा से प्रस्थान कर दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।