रायपुर 8 अगस्त 2026। CM विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CM साय दोपहर 12:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चिकित्सा महाविद्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक “सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह” आयोजित होगा।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटकर आरक्षित रहेंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर शाम 6 बजे होटल पिकाडिली, जी.ई. रोड, मारुति विहार, महोबा बाजार, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से 7 बजे तक “INDIA’S BIGGEST YOUTH CONCLAVE” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे होटल पिकाडिली से कार द्वारा रवाना होकर शाम 7:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे और वहां आरक्षित रहेंगे।