रायपुर। राजधानी रायपुर में एक निजी होटल के कमरे में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक घटना गंज थाना क्षेत्र के एक निजी होटल के कमरा नंबर 401 की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घायल युवक का फिलहाल इलाज जारी बताया जा रहा है।सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार युवक की पहचान कृष्ण कुमार भारद्वाज और युवती की पहचान रिमन मंडावी के रूप में बताई गई है। पोस्ट में युवक को उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है, जबकि युवती के मानपुर निवासी होने का उल्लेख है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, दोनों के बीच संबंध और घटना के पूरे घटनाक्रम का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।