रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार एवं उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 राजस्व टीम द्वारा जोन सहायक राजस्व अधिकारी नरेन्द्र कुमार नायक एवं राजस्व निरीक्षक राम सेन्द्रे एवं सहायक राजस्व निरीक्षक सादिका तनवीर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया।
रायपुर नगर पालिक निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2023-24 के बकायादार समविन्दर सिंह संधू द्वारा 66482 रू. की बकाया राशि, वर्ष 2022- 23 के बकायादार नीलू अग्रवाल, वर्ष 2021-22 के कमल किशोर अग्रवाल द्वारा 52483 रू की बकाया राशि एवं बकायादार विनोद तिवारी द्वारा 48595 रू की बकाया राशि अदा ना करने उनके सम्बंधित व्यवसायिक परिसरों को स्थल पर ताला लगाकर सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई प्रक्रिया के अंतर्गत नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गयी।